Biography in hindi language jawaharlal nehru stadium



[MEMRES-5].

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानीनयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर२०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं,[2] जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है।

आयोजिक प्रमुख स्पर्धायें

[संपादित करें]

नवम एशियाई खेल (१९८२)

[संपादित करें]

स्टेडियम का निर्माण सन १८८२ में नौंवे एशियाई खेलों के आयोजन के लिए किया गया था। यहां इन खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह के अतिरिक्त एथेलेटिक्स स्पर्धायें भी आयोजित की गयी थीं।

एशियाई एथेलेटिक्स प्रतियोगिता (१९८९)

[संपादित करें]

सन १९८९ में इस स्